Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवराज ने मप्र की खुशहाली की कामना की

Published

on

Loading

महाशिवरात्रि, शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल | महाशिवरात्रि के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां बढ़वाले महादेव मंदिर में पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बढ़वाले महादेव के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आए। सब सन्मार्ग पर चलें। सबको सदबुद्धि और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिले। साथ ही प्रकृति, सृष्टि, दृष्टि सहित सबके लिए बेहतर से बेहतर काम कर सकें, ऐसा सामथ्र्य दें।

मुख्यमंत्री चौहान ने बढ़वाले महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अभिषेक किया। इसके बाद भगवान शिव के रथ को खींचकर ‘शिव बारात चल’ समारोह प्रारंभ किया। इस मौके पर महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending