Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शाह, आडवाणी, जोशी के घर के बाहर लगाए मोदी विरोधी पोस्टर

Published

on

modi virodhi poster

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान को रमजान की बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ को किए गए फोन से ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समस्त कार्यकर्ता’ नाराज हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए मोदी की आलोचना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर लगाए। ‘समस्त भाजपा कार्यकर्ता’ के नाम से मंगलवार को जारी ये पोस्टर हालांकि मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेता संजय जोशी के बीच टकराव को भी दर्शाते हैं, जिसमें जोशी को वरिष्ठ भाजपा नेताओं के परिवार से अलग दिखाया गया है।

मध्य दिल्ली में विभिन्न जगहों पर लगे ये पोस्टर हालांकि स्पष्ट तौर पर जोशी समर्थकों की ओर से लगाए प्रतीत होते हैं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को रमजान की बधाई के बहाने मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि जोशी ने पिछले महीने अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे पोस्टर न लगाएं और पार्टी की छवि को धूमिल करने वाले कदम न उठाएं।

पोस्टर में सबसे ऊपर बाईं ओर मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर है, हालांकि उनके नाम नहीं लिखे हैं। थोड़ा नीचे दाईं ओर जोशी की तस्वीर है, जिसके नीचे उनका नाम और भाजपा में उनके पूर्व के पदों (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, भाजपा) के बारे में भी लिखा है। सबसे नीचे निवेदक के स्थान पर ‘समस्त भाजपा कार्यकर्ता’ लिखा है।

ये पोस्टर शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर के बाहर और भाजपा व कांग्रेस के मुख्यालयों में लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है, “पाकिस्तान, बांग्लादेश को रमजान पर देते हो बधाई; सुषमा, आडवाणी, संजय जोशी, राजनाथ, गडकरी, मुरली मनोहर जोशी, वसुंधरा के लिए मन में है खटाई।”

इसमें यह भी लिखा है, “न संवाद, न मन की बात, न सबका साथ, न सबका विकास, फिर क्यों करे जनता आप पर विश्वास।” गौरतलब है कि जोशी ने 21 मई को अपने समर्थकों को पत्र लिखकर पोस्टर न लगाने और पार्टी की छवि को धूमिल करने वाले कदम न उठाने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और नरेंद्र मोदी उनके नेता हैं। उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अपने समर्थन में पोस्टर आने के बाद समर्थकों को यह पत्र लिखा था।

जोशी को वर्ष 2005 में एक सेक्स स्कैंडल का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि जांच में वह बेदाग साबित हुए, जिसके बाद उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया गया। इस बीच, जोशी और मोदी के बीच टकराव की कई खबरें सामने आईं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending