नेशनल
शशि कपूर के लिए वीडियो में अमिताभ का संदेश
मुंबई| महानायक अमिताभ बच्चन ने एक संदेश रिकॉर्ड किया है। यह संदेश अगले माह दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के दौरान दिखाए जाने वाले विशेष वीडियो के हिस्से के रूप में रिकॉर्ड किया है। अमिताभ कहते हैं कि जब उनसे शशि के साथ काम करने के उनके अनुभव को बयां करने के लिए कहा गया, तो उन्हें शब्द नहीं मिले। यह जोड़ी ‘त्रिशूल’, ‘सिलसिला’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘कभी कभी’ एवं ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर (77) को इस साल के प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 1940 के दशक के बाद भारतीय सिनेमा के विकास एवं तरक्की में उनके योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार अगले माह दिया जाएगा, लेकिन ऐसी खबर है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शशि शायद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। अमिताभ ने अपने ‘ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट’ पर लिखा, “शशि कपूर ने भारत सरकार की ओर से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीता है। यह प्रशासन की ओर से फिल्मोद्योग के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है।”
उन्होंने लिखा, “हम सभी इस निर्णय से गौरवान्वित हैं।”
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल9 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल2 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल13 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद