Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शर्मिला के खिलाफ मामले में दलीलों की सुनवाई 15 दिसंबर को

Published

on

Loading

नई दिल्ली| नागरिक अधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के खिलाफ आत्महत्या के मामले में दलीलों की अंतिम सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को दलीलों की सुनवाई के लिए यह तिथि निर्धारित की। शर्मिला के खिलाफ वर्ष 2006 में नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर आमरण अनशन प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

वह पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (अफ्सपा) को हटाने की मांग को लेकर पिछले करीब 15 साल से अनशन पर हैं।

महानगर दंडाधिकारी आकाश जैन ने इस मामले में बचाव पक्ष के गवाह का बयान दर्ज किए जाने के बाद दलीलों की अंतिम सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की।

इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से मणिपुर के मानव अधिकार कार्यकर्ता बबलू लोटंगबम की गवाही हुई है, जिनका कहना है कि शर्मिला का आमरण अनशन आत्महत्या की कोशिश नहीं थी, बल्कि वह मणिपुर से अफ्सपा हटाने की मांग को लेकर अनशन पर थीं।

अदालत ने शार्मिला के खिलाफ चार मार्च, 2013 को दिल्ली में आत्महत्या के प्रयास का आरोप तय किया था। शर्मिला ने इस आरोप से इंकार किया है।

अदालत ने इस मामले में छह जून को अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए थे।

इस मामले में बतौर आरोपी शर्मिला ने मंगलवार को अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें गलत मामले में फंसाया जा रहा है।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending