मुख्य समाचार
बिहार ने रचा इतिहास, शराबबंदी के समर्थन में बनाई मानव श्रृंखला
पटना | बिहार में शराबबंदी का समर्थन तथा नशामुक्ति के प्रति लोगों के जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेशभर में मानव श्रृंखला बनाने के साथ बिहार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 11 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी बनाई गई इस मानव श्रृंखला में करीब दो करेाड़ से ज्यादा लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर शमिल हुए। इस मानव श्रृंखला की तस्वीरें उपग्रहों से भी ली गईं। इस मानव श्रृंखला की शुरुआत ऐतिहासिक गांधी मैदान से अपराह्न् 12.15 बजे हुई, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कई नेता और मंत्री शामिल हुए। सीवान में भाजपा के नेता भी इस मानव श्रृंखला में शामिल हुए।
राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि 11,292 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस मानव श्रृंखला में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।
राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार ने मानव श्रृंखला को गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए एक प्रस्ताव देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मद्य निषेध अभियान की सफलता के लिए बनाई गई 11292 किलोमीटर से ज्यादा लंबी यह मानव श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला थी, जिसे ‘गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में जरूर दर्ज किया जाएगा।
एक अधिकारी के मुताबिक, नशामुक्त बिहार बनाने के उद्देश्य से बनाई गई इस मानव श्रृंखला में 45 मिनट तक लोग एक-दूसरे के हाथ पकड़े शामिल रहे। हालांकि अभी अधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है, लेकिन एक अनुमान के मुतबिक इसमें 2.11 करोड़ लोग शामिल हुए।
मानव श्रृंखला की तस्वीर लेने के लिए तीन उपग्रहों तथा 40 ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। तीन उपग्रहों में एक विदेशी तथा दो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के थे। इसके अतिरिक्त चार हेलीकॉप्टरों तथा प्रत्येक जिले में ड्रोन के जरिए मानव श्रृंखला की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
बिहार राज्य जद (यू) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मानव श्रृंखला के जरिए बिहार न केवल पूरे देश में, बल्कि विदेशों तक नशामुक्ति का संदेश देने में सफल रहा। इस ऐतिहासिक पल में सभी राजनीतिक दलों का भी साथ मिला।
बिहार सरकार ने पांच अप्रैल, 2016 को राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी थी।
नेशनल
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।
फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा
-
नेशनल3 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल3 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
मनोरंजन3 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
खेल-कूद3 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना
-
नेशनल18 hours ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट