Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शरद ऋतु ने दी दस्तक

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन में हालांकि गर्मियां अब भी हैं, लेकिन चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, शनिवार से यहां शरद ऋतु का आगमन हो गया है।

चंद्र कैलेंडर साल को 24 सौर अवधियों में विभाजित करता है। आज आठ अगस्त है, इसका अर्थ है कि आज से 13वीं सौर अवधि की शुरुआत हो गई है। सरल शब्दों में कहें तो चीन में शरद ऋतु का आगमन हो गया है। लेकिन शरद ऋतु का मतलब यहां ठंडक भरे मौसम से नहीं है। चीन में सितंबर के मध्य तक अक्सर तापमान उच्च बना रहता है और इस अवधि को यहां ‘ऑटम टाइगर’ कहा जाता है।

चंद्र कैलेंडर में प्रत्येक सौर अवधि निश्चित परंपराएं और रीति-रिवाज लिए होती हैं। इस ऋतु की शुरुआत में आम तौर पर तैलीय और मांसाहारी भोजन करने की परंपरा है। इसे चीनी भाषा में ‘ते क्यू बायो’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है, ‘शरद ऋतु में पोषणयुक्त भोजन करना’। ऐसा इसलिए, क्योंकि अधिकतर चीनी लोगों को गर्मियों में भूख कम लगती है और वे हल्का भोजन करते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में भूख बढ़ जाती है और लोग अधिक भोजन कर इसकी क्षतिपूर्ति कर लेते हैं।

चीन में एक अन्य परंपरा ‘केन क्यू’ यानी ‘शरद में काटना’ है। इसमें तरबूज और आडू जैसे गर्मियों के फलों का मौसम समाप्त होने से पहले इन्हें खाना शामिल हैं। यह परंपरा शरद ऋतु की ठंडक को अपनाने और गर्मी की ऊष्मा को दूर करने का प्रतीक है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इन फलों को खाने से मौसमी बदलाव से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान तिल, चावल, शहद और नाशपाती खाने की परंपरा भी है। माना जाता है कि ये फल फेफड़ों की सुरक्षा करते हैं।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending