Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शनिवार को गुरु ग्रह सबसे बड़ा और तेजस्वी होगा

Published

on

आसमान,शनिवार,नजदीक,नजदीक,पुरोहित,सूर्यास्त,चन्द्रमा,टेलिस्कोप,शुक्रवार,कारण,नजारा

Loading

वडोदरा | आसमान के झरोखे में कहीं न कहीं आश्चर्य साकार होता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। शनिवार को गुरु ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक आएगा, जो बहुत ओजस्वी होगा। यहां स्थित गुरुदेव वेधशाला के खगोलशास्त्री दिव्यदर्शन डी. पुरोहित ने एक बयान में कहा, “गुरु ग्रह शनिवार सुबह 6.18 बजे सूर्य के एकदम सामने होगा, जिसके चलते शुक्रवार रात्रि में वह सबसे बड़ा और सबसे तेजस्वी होगा। गुरु ग्रह के इस स्वरूप को देखने के लिए हमें इसके बाद अगले 13 माह तक इंतजार करना होगा। शनिवार रात पृथ्वी के एक ओर गुरु तो ठीक दूसरी ओर सूर्य होगा जिससे इस स्थिति का निर्माण होगा।”

पुरोहित के अनुसार, सूर्यास्त के साथ गुरु ग्रह पूर्व दिशा में दिखाई देगा जो अगली सुबह तक तेजस्वी रहेगा। इस स्थिति का सबसे बेहतरीन नजारा सुबह छह बजे देखने को मिलेगा। पुरोहित ने कहा, इस स्थिति के दौरान गुरु ग्रह आसमान के सबसे तेजस्वी तारे व्याध से भी तीन गुना तेजस्वी होगा। इससे तेजस्वी केवल शुक्र ग्रह और चन्द्रमा ही होंगे। चन्द्र की पूर्ण चांदनी में भी शुक्रवार रात गुरु ग्रह तेजस्वी दिखेगा। अगले एक माह तक उसे हर रात देखा जा सकेगा। पुरोहित ने कहा है, अगर छोटा टेलिस्कोप या दूरबीन हो तो उससे आप गुरु के चारों चंद्रों को आसानी से देख सकेंगे। बड़े टेलिस्कोप की मदद से आप उसके दो डार्क बेल्ट भी देख सकेंगे, साथ ही उसका रोटेसन इक्वेटर बेल्ट और रेड स्पॉट भी इस दौरान आसानी से देख सकेंगे। पुरोहित के अनुसार, गुरु 10 घंटे में एक पूरा चक्कर घूम लेता है, यानी अगर आप शुक्रवार रात्रि जागकर देखेंगे तो, गुरु का पूरा दिन और रात देख सकेंगे। साथ ही गुरु के तीव्र चक्रण के कारण गुरु पूर्ण रूप गोलाकार नहीं दिखाई देगा, उसका भी नजारा लिया जा सकता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending