प्रादेशिक
वृंदावन में खुले में कचरा जलाने पर लगा बैन
वृंदावन। नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन शहर में घरेलू कचरा खुले स्थान पर जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एनजीटी ने स्थानीय नगर निगम को निर्देश जारी कर घेरलू कचरा खुले स्थान पर जलाने से प्रतिबंधित किया है। सोमवार को जारी इस निर्देश की प्रति बुधवार को उपलब्ध हुई।
याचिकाकर्ता के वकील राहुल चौधरी ने बताया कि एनजीटी ने कार्यकर्ता मधुमंगल शुक्ला द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम आदेश दिए हैं। चौधरी ने बताया, “यह तत्काल ध्यान देने का मामला है, इसलिए एनजीटी से निवेदन किया गया था कि अदालतों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले नगर निगम को निर्देश दिया जाए।”
एनजीटी ने नागरिक प्राधिकरणों और निजी निर्माण कंपनियों को भी कचरा यमुना नदी के किनारों पर फेंकने से मना किया है। शुक्ला का आरोप है कि भू-माफिया घाटों पर कचरा जमा करके नदी पर अतिक्रमण कर रहे हैं। कार्यकर्ता लंबे समय से जिला प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं कि पवित्र शहर वृंदावन में घरेलू कचरा नदी के किनारों पर जमा किया जा रहा है और नदी पर अतिक्रमण बढ़ा है।
मथुरा की ‘ब्रज बचाओ’ समिति ने एनजीटी के निर्देश का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे नदी किनारों पर अतिक्रमण की जांच में मदद मिलेगी। इधर, एनजीटी के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए वृंदावन नगर निगम कर्मियों ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कचरे का क्या करना है। हालांकि वृंदावन नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा, “यह सब बकवास है। नदी के किनारों पर कोई अतिक्रमण नहीं है। ये बातें वे ब्लैकमेलर कह रहे हैं, जो वृंदावन का विकास नहीं चाहते।”
उत्तर प्रदेश
अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।
श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म2 days ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल3 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
-
नेशनल2 days ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए
-
नेशनल2 days ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल2 days ago
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
-
नेशनल2 days ago
झारखंड के पलामू में बोले पीएम मोदी- आपके एक वोट से आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया