Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विरोध-प्रदर्शन से नहीं डरते ‘बजरंगी भाईजान’

Published

on

salman-selfie song

Loading

मुंबई। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ पर हिंदुओं की धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सहित कई धार्मिक संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है, लेकिन इन सबसे फिल्म में ‘बजरंगी भाईजान’ का किरदार निभाने वाले सलमान खान को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह ऐसे प्रदर्शन को लेकर न तो डरे हुए हैं और न ही परेशान हैं, बल्कि उन्होंने धार्मिक संगठनों को सहिष्णु रवैया अपनाने और दूसरों के धर्म का सम्मान करने की सीख दी।

सलमान ने यहां अपनी फिल्म के ईद संबंधी विशेष गाने ‘आज की पार्टी’ के लॉन्च अवसर पर शुक्रवार को कहा, “यदि वे धार्मिक संगठन हैं तो उन्हें यह छोटी सी बात समझनी चाहिए कि हर धर्म दूसरे व्यक्ति के धर्म का सम्मान करता है।” उन्होंने कहा, “हर धर्म केवल एक सीख देता है कि अपने धर्म का अनुसरण करो और दूसरों के धर्म व आस्था का आदर करो।”

दक्षिणपंथी धार्मिक संगठन फिल्म का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत होती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending