Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हिमाचल विधानसभा में अगले सप्ताह जीएसटी विधेयक को मंजूरी मिलने की उम्मीद

Published

on

विधानसभा

Loading

विधानसभाशिमला| हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे सकता है। विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जीएसटी विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक को मंजूरी देने वाला यह चौथा राज्य बन जाएगा।

इससे पहले असम, बिहार और झारखंड जीएसटी विधेयक को मंजूरी दे चुका है।

विधानसभा अध्यक्ष के सचिव एस.एस.वर्मा ने आईएएनएस को बताया, “जीएसटी पर संविधान संशोधन विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा।”

सदन के छह दिवसीय सत्र में पांच बैठकें होंगी और यह 27 अगस्त को समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संसद में विधेयक के पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने इस विधेयक को पेश किया था।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “कांग्रेस इस विधेयक के पक्ष में थी। वास्तव में यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस विधेयक को लाया गया था।”

राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि जीएसटी विधेयक को एकमत से पारित करने की संभावना है। क्योंकि 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 36 सदस्य और भाजपा के 27 विधायक हैं। चार निर्दलीय विधायक भी हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending