Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विद्यालय के मुख्य भवन का लोकार्पण समारोह एवं वार्षिकोत्सव संपन्न

Published

on

Loading

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित वरदान इण्टरनेशनल एकेदमी के मुख्य भवन का लोकार्पण में मुख्य अतिथि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के अध्यक्ष विनीत जोशी आईएएस के कर कमलों द्वारा रविवार को संपन्नब हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक इन्डेपेन्डेन्ट स्कूल्स फेडरेशन आफ इन्डिया, यू.पी. के प्रेसीडेन्ट डा0 मधुसूदन दीक्षित भी मौजूद थे। सी.बी.एस.सी.बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक जीवन खन्ना एवम् प्रबन्धिका श्रीमती क्रान्ती अग्निहोत्री ने श्वेत कबूतर छोड़कर पारंपरिक तरीके से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के माल्यार्पण एवम् वन्दना से हुआ। दीप प्रज्जवलन के पश्चात विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय डी0एन0 खन्ना एवं स्वर्गीय अशोक खन्ना को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित एक रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया जिसका उद्देश्य नारी का उत्थान एवम् समाज में उनकी पहचान एवं भ्रूणहत्या के प्रति समाज को जागरूक करना था। छात्राओं ने अत्यन्त ही मनमोहक ’स्वागत नृत्य’ के पश्चात प्रसिद्ध राजस्थानी ’कालबेलिया नृत्य’ एवं कुमायूँ के ’पहाड़ी नृत्य’ का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया, जिसे देखकर दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गये। शैक्षाणिक एवं शैक्षणिकोत्तर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते करने वाले विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विनीत जोशी ने पुरस्कृत किया। श्री जोशी ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा में और अन्य क्षेत्रों में आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के संरक्षक मधुसूदन दीक्षित ने छात्रों को अपने आर्शीवचनों से लाभान्वित किया।

छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ’समय-चक्र’ के माध्यम से 60 के दशक से लेकर आज तक भारतीय सिनेमा में नृत्य और गायन में जो प्रगति हुई है, उसे मनमोहक नृत्य के द्वारा दर्शाया गया। नन्हें बच्चों ने कुछ विश्वस्तरीय नृत्य भी प्रस्तुत किये, जैसे ’स्मैक दैट’ एवं ’मारिया’। ’वी आर द वर्ल्डस’ में बच्चों ने अपने गीत के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन संबोधन में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा खन्ना ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं विद्यालय की प्रगति में सराहनीय योगदान करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। ऋचा खन्ना ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक गणों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार भाईयों का आभार व्यक्त किया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending