नेशनल
वायु प्रदूषण : दिल्ली-एनसीआर ‘इमरजेंसी’ से बाहर
नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। राजधानी में 15 क्षेत्रों में से छह क्षेत्रों में ‘सीवियर’ के मुकाबले ‘वेरी पूअर’ स्तर रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले हफ्ते के मुकाबले पहली बार दर्ज किया गया है।
जानकारों ने कहा कि हवा की रफ्तार बीते हफ्ते की तुलना में दोगुनी होने की वजह से पड़ोसी राज्यों व एनसीआर में बूंदाबांदी की संभावना है, वायु की गुणवत्ता में और सुधार होने के आसार हैं, यह ‘वेरी पूअर’ या ‘पूअर’ श्रेणी में आ जाएगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार औसत एक्यूआई दिल्ली व एनसीआर का 398 है, जबकि प्रमुख प्रदूषक पीएम2.5 या 2.5 मिमी से कम व्यास वाले कण शाम छह बजे 397 यूनिट रिकॉर्ड किए गए हैं। इसे ‘वेरी पूअर’ माना जाता है।
हालांकि, दिल्ली का औसत एक्यूआई शाम छह बजे 407 था, इसके साथ ही 406यूनिट पर पीएम2.5 था। इसे ‘सीवियर’ माना जाता है।
इसे बीते सात दिनों सात नवंबर से सुधार माना जा रहा है, दिल्ली में लोग औसत एक्यूआई रेंज 460 से 500 के बीच में जहरीली हवा में सांस ले रहे थे। पीएम2.5 एक खरतनाक स्तर 945 यूनिट पर गाजियाबाद सहित कुछ स्थानों पर पहुंच गया। गाजियाबाद में यह सुरक्षित सीमा से 37 गुना पार कर गया।
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट के शोधकर्ता व सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के सदस्य उस्मान नसीम ने आईएएनएस से कहा, दिल्ली इमरजेंसी से बाहर है, लेकिन खतरे से बाहर नहीं है। आने वाले दिनों में 16 व 17 नवंबर तक स्थितियों के बेहतर होने की उम्मीद है। दुर्भाग्य से हम अभी भी खुश है कि वायु की गुणवत्ता वेरी पूअर है। बहुत से देशों में इस वायु गुणवत्ता पर इमरजेंसी जैसे हालात हैं, जिस पर हम खुश हो रहे हैं कि सुधार हो रहा है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल3 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस