Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वायुसेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा

Published

on

Loading

मुंबई। भारतीय वायुसेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को यहां बुधवार अपराह्न् ‘तकनीकी’ गड़बड़ी के कारण बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मैदान में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर पर सवार वायुसैनिक बिल्कुल सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ।

हेलीकॉप्टर एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसमें अचानक कुछ तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। जिसके कारण उसे मुंबई के ब्राद्रा उपनगर के मध्य स्थित एमएमआरडीए मैदान में उतरना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया, “हेलीकॉप्टर एहतियाती कदम के तहत उतरा। चालक दल के सभी सदस्य और हेलीकॉप्टर सुरक्षित है।” अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर को दक्षिण मुंबई के कोलाबा में स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर उतरना था।

इस स्थान पर अचानक हेलीकॉप्टर के उतरने से उसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। मुंबई पुलिस ने इलाके को घेर लिया।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending