Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वाईआरएफ स्टूडियो में ‘दिल धड़कने दो’ की स्क्रीनिंग

Published

on

मुंबई,यशराज फिल्म्स स्टूडियो,जोया अख्तर,दिल धड़कने दो,अभिनेत्री, निर्देशक,इमरान खान, राहुल बोस, शेफाली शाह, चंकी पांडे, आशुतोष गोवारीकर, दिया मिर्जा, इमतियाज अली, कुनाल कपूर, होमी अडजानिया, अनैता अडजानिया, रीमा कागती, जोया अख्तर, जावेद अख्तर, नफीसा अली

Loading

मुंबई | यशराज फिल्म्स स्टूडियो में जोया अख्तर की अगली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, प्रीति जिंटा, विधु विनोद चोपड़ा और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियां नजर आईं। फिल्म में फरहान अख्तर, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पंजाबी परिवार की कहानी है, जो भूमध्यसागर में जहाज यात्रा के दौरान प्यार और दोस्ती पाते हैं।

फिल्म जगत के कई जानेमाने चेहरे-अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद रहे। दीपिका, कंगना, प्रीति, चोपड़ा और भंडारकर के अतिरिक्ति इमरान खान, राहुल बोस, शेफाली शाह, चंकी पांडे, आशुतोष गोवारीकर, दिया मिर्जा, इमतियाज अली, कुनाल कपूर, होमी अडजानिया, अनैता अडजानिया, रीमा कागती, जोया अख्तर, जावेद अख्तर, नफीसा अली और दिव्या कुमार खोसला ने भी शिरकत की।

हर किसी ने फिल्म और इसके विषय वस्तु की सराहना की, लेकिन नफीसा ही उनसे में एक थी जो अपने जोश पर काबू नहीं रख पाईं। वह अपनी कार की खिड़की से निकलीं और ‘थंम्स अप’ का इशारा किया। ‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को प्र्दर्शित हो रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending