Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वरुण ने पोस्ट की व्यायाम वाली वीडियो

Published

on

varun dhawan during exercise

Loading

मुंबई। फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। वरुण जल्द ही रेमो डीसूजा निर्देशि नृत्य प्रधान फिल्म ‘एबीसीडी2’ में नजर आएंगे।

वरुण ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। वीडियो में वरुण मशीन के ऊपर बैठे हैं और एब्स के व्यायाम कर रहे हैं। वरुण ने वीडियो का शीर्षक दिया, “फिल्म ‘एबीसीडी2’ के लिए व्यायाम।” ‘एबीसीडी2’ 2011 में आई रेमो की फिल्म ‘एबीसीडी-एनीबडी कैन डांस’ का सीक्वल है। फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना-अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब ने भी काम किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending