Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वरिष्ठ पत्रकार वेद भसीन का जम्मू में निधन

Published

on

Loading

जम्मू| वरिष्ठ पत्रकार वेद भसीन का जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें जम्मू एवं कश्मीर की अंग्रेजी पत्रकारिता में ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ के नाम से जाना जाता है। भसीन (86) पिछले कई महीनों से मस्तिष्क बीमारी से पीड़ित थे। वह लगभग छह दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय थे।

उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था लेकिन उन्होंने स्कूली शिक्षा जम्मू से की। उन्होंने 1947 से पहले पंजाब विश्वविद्यालय (लाहौर) से अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की।

भसीन 1964 से 2000 तक ‘कश्मीर टाइम्स’ समाचार पत्र के संपादक रहे।

वह अपने अटूट धर्मनिरपेक्ष विचारों और समाज के गरीब तबके के प्रति अपने सहयोग के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन पर राज्य में व्यापक शोक व्यक्त किया जा रहा है।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending