Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकतंत्र, समाज को स्वतंत्र प्रेस की जरूरत : अंसारी

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 12 जून (आईएएनएस)| भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों की भूमिका का स्मरण करते हुए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को यहां कहा कि लोकतंत्र व समाज को स्वतंत्र प्रेस की जरूरत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस ने लोगों को शिक्षित, संतुष्ट तथा संगठित करने में अहम भूमिका निभाई है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नेशनल हेराल्ड के स्मारक संस्करण के विमोचन के दौरान अपने भाषण में अंसारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नेशनल हेराल्ड आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा तय उच्च मानकों पर खरा उतरेगा। समाचार पत्र की नींव नेहरू ने ही रखी थी।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड को सन् 1938 में लखनऊ से लॉन्च किया गया था और जल्द ही यह स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज बन गया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, भारत में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास भारतीय पत्रकारों से गहराई से जुड़ा है, जो न केवल समाचार प्रदाता थे, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वे देश को न केवल विदेशी दासता से मुक्त कराना चाहते थे, बल्कि समााजिक बुराई, जातिवाद, संप्रदायवाद तथा भेदभाव से भी।

उन्होंने कहा, सन् 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई, जिसके अधिकांश संस्थापक पत्रकार थे। प्रेस देश को जागरूक करने के एक औजार के रूप में उभरकर आया। यह लोगों की राष्ट्रवादी राजनीतिक हिस्सेदारी का माध्यम बना।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि देश में हजारों पत्रकारों को वह बात लिखने की छूट नहीं दी जाती, जिसे वह लिखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, जो कोई भी सच बयां करने का प्रयास करता है, या सच के साथ खड़ा होता है, उसे विभिन्न तरह से किनारे कर दिया जाता है। दलित पीटे जा रहे हैं, अल्पसंख्यक भयभीत हैं, पत्रकारों को धमकाया जाता है और नौकरशाह तक डरे हुए हैं।

नेशनल हेराल्ड के बारे में राहुल ने कहा, नेशनल हेराल्ड में अपार साहस है। यह चुप बैठने वाला नहीं है। इसके संपादक कुछ समय पहले मेरे पास आए थे। मैंने उनसे कहा था कि वह समय आ सकता है, जब आपको कांग्रेस के खिलाफ, मेरे खिलाफ, हमारे कुछ विचारों के खिलाफ बातें कहनी होंगी। मैं आपको सहज देखना चाहता हूं। मैं आपसे चाहता हूं कि आप कुछ कहें, क्योंकि उसे सुनना हमारे लिए जरूरी है।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending