Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लू से राजस्थान में जनजीवन अस्तव्यस्त

Published

on

जयपुर,राजस्थान,सेल्सियस,सामान्य जनजीवन प्रभावित,रेगिस्तानी शहर बाड़मेर

Loading

जयपुर | राजस्थान में लू के थपेड़ों का कहर जारी है। यहां पर गुरुवार का तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजधानी जयपुर समेत राज्य के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

लू के कारण राजस्थान में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। दोपहर के बाद सड़कों पर शांति छाई रहती है। लू के कारण लोग घरों में ही रहना पसंद करते हैं जिसके कारण यहां पर यातायात परिचालन भी बहुत कम है। लू हालांकि आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जयपुर में ठंडे उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों की बिक्री में 30-40 फीसदी का इजाफा हुआ है। जयपुर में सामान्य से चार डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां पर गुरुवार का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पर न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।

बूंदी और कोटा का तापमान क्रमश: 45.5 और 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रेगिस्तानी शहर बाड़मेर में तापमान 43.4 डिग्री रहा जबकि उदयपुर का तापमान 42 डिग्री और चुरू का तामपान 41.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों तक लू के थपेड़ों से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार शाम को आईएएनएस को बताया, “अगले 24 घंटों में राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू के थपेड़े इसी प्रकार से जारी रहने की संभावना है। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। जयपुर में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।”

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending