Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लड़कों पर धौंस जमाती थीं सोनम

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर,गो बोंकर्स, सलमान खान

Loading

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बचपन में काफी शरारती थीं। वह लड़कों पर दादागिरी करती और उनसे धक्का-मुक्का करती थीं। सोनम ने यहां एक इंडोर क्रीड़ास्थल ‘गो बोंकर्स’ के प्रचार के दौरान कहा, “मैं ढलान से फिसला करती और लड़कों पर रौब जमाया करती। मैं उन्हें धक्का देती और उन्हें मार लगाया करती। मैं काफी शरारती थी। मुझे वो दिन याद आते हैं, वो बेहद बेफिक्री के दिन थे।”

2,000 वर्ग फुट में बना ‘गो बोंकर्स’ दो से 10 साल तक के बच्चों के लिए है। इसमें प्लेहाउस भी है। इसमें 500 वर्ग फुट के एक इनहाउस कैफे के अलावा 440 वर्ग फुट का एक योग कक्ष भी है। सोनम ने ‘गो बोंकर्स’ के बारे में कहा, “यह योग केंद्र और एक छोटे से कैफे वाला एक इंडोर क्रीड़ास्थल है। यह बच्चों के लिए है, क्योंकि आजकल के बच्चे हमेशा आईपैड, फोन और इंटरनेट पर लगे रहते हैं, इसलिए उनकी शारीरिक गतिविधियां बेहद कम हैं। यह केंद्र ऐसे ही बच्चों के लिए है।” सोनम आगे ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में सलमान खान की जोड़ीदार

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending