Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखवी को हिरासत में रखने का आदेश निलंबित

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले की साजिश के मुख्य आरोपी जकिउर रहमान लखवी को हिरासत में रखने के सरकार के आदेश को सोमवार को निलंबित कर दिया। ‘जियो न्यूज’ के अनुसार, निलंबन का आदेश सोमवार को न्यायमूर्ति नूर-अल-हक कुरैशी ने दिया। लखवी को पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश सैय्यद कौसर अब्बास जैदी ने 18 दिसम्बर को जमानत दी थी। लेकिन उसे 19 दिसम्बर को एक बार फिर व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।

लखवी ने उसे फिर से हिरासत में लेने के सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। आतंकवाद निरोधक अदालत ने लखवी को पांच लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में लखवी की ओर से अधिवक्ता रिजवान अब्बासी ने पैरवी की थी, जबकि संघीय जांच एजेंसी की पैरवी अधिवक्ता चौधरी अजहर ने की थी।
उसे मुंबई हमले के एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के बयान पर फरवरी 2009 में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। उसके साथ ही इस मामले में छह अन्य लोगों को भी अरोपी बनाया गया था। कसाब को आतंकवादी हमले के लिए भारत की जेल में 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई थी।माना जाता है कि 26-29 नवंबर, 2008 को हुए मुंबई हमले के दौरान लखवी लश्कर-ए तैयबा का संचालन प्रमुख था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending