Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लखवी की रिहाई पर अब्दुल बासित को सम्मन

Published

on

नई-दिल्ली,भारत,मुंबई,जकिउर-रहमान-लखवी,पाकिस्तान,बासित,इस्लामाबाद,फरवरी

Loading

नई दिल्ली | भारत ने शुक्रवार को मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकिउर रहमान लखवी की रिहाई के आदेश पर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को सम्मन भेजा और इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। बासित ने हालांकि इस बारे में मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को लखवी की हिरासत को गैर कानूनी करार देते हुए उसकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए हैं। लखवी सहित छह अन्य संदिग्धों को फरवरी 2009 से हिरासत में रखा गया है। लखवी पर नवंबर 2008 में मुंबई हमले की साजिश करने का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending