Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लखनऊ पहुंचे ‘अपनी मेट्रो’ के कोच, रविवार को टेस्ट ट्रैक पर जाएंगे उतारे

Published

on

Loading

Lucknow Metroलखनऊ। अपने तय समय से एक दिन पहले ही मेट्रो कोच शनिवार की देर शाम राजधानी में पहुंच गया। अब इन्हें शनिवार से कमीशनिंग के लिए मेट्रो डिपो में रेलवे ट्रैक पर उतारा जाएगा। राजधानी की सीमा में पहुंचते ही पुलिस की दो स्कोर्ट गाडिय़ां ट्रैफिक भी नियंत्रित कर रही थीं।

लखनऊ मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को इसे टेस्ट ट्रैक पर उतारा जाएगा। वहीं मेट्रो के सभी अधिकारी शनिवार को दिन भर मेट्रो के डिपो में कोच की कमीशनिंग की तैयारियों के लिए जुटे रहे। इसके बाद एक दिसंबर को मुख्यमंत्री के मेट्रो ट्रायल को हरी झंडी देंगे।

मेट्रो को कुल चार ट्रेलर गाडिय़ों से लाया गया है, जबकि तीन अन्य ट्रकों पर इसके पार्ट लाए गए हैं। यह भी गाडिय़ां एक साथ ही आई हैं। पूरी ट्रेन तिरपाल से ढकी हुई हैं। इसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है। राजधानी में मेट्रो के चार कोच लाए गए हैं। इन्हीं चार कोच वाली मेट्रो से एक दिसंबर को ट्रायल शुरू होगा। जनता के लिए मेट्रो 26 मार्च से शुरू होगी। अभी इसका सिग्नलिंग ट्रायल होगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending