Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रेल मंत्रालय : क्या ये 8 उपलब्धियां नहीं हैं?

Published

on

रेल मंत्रालय, 8 उपलब्धियां, नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के प्रथम वर्ष के दौरान रेल मंत्रालय ने कई नई परियोजाएं और मुख्य सुधारों का दावा किया है। रेल मंत्रालय की उपलब्धियों में पहले की तुलना में एक साल में अधिक रेल पटरियों का विद्युतीकरण करना, रेलवे की आय 12 प्रतिशत बढ़ाना, अधिक जैविक शौचालयों की स्थापना और 2014-15 के दौरान मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए जापान से अनुमानित रिपोर्ट प्राप्त होना शामिल है।

तथ्य परीक्षकों ने इस संदर्भ में रेल मंत्रालय के दावे और वास्तविकताएं पेश की है:-

1) मुख्य सुधारों की वजह से आय में 12 प्रतिशत की वृद्धि : पिछले दो सालों की तुलना में आय : पिछले दो सालों की तुलना में रेलवे की आय कम रही है।

दावा : रेलवे में मुख्य सुधारवादी कदमों से 2014-15 में आय में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वास्तविकता : 2014-15 के दौरान आय में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन 2013-14 की तुलना में इसमें 19 प्रतिशत की गिरावट आई है।

2) रेल पटरियों का विद्युतीकरण : पटरियों का विद्युतीकरण हर साल होता है।

दावा : 2014-15 के दौरान 1,375 किलोमीटर रेलवे का विद्युतीकरण किया गया, जिसे भारतीय रेलवे के लिहाज से सर्वोत्तम माना गया।

वास्तविकता : विद्युतीकरण आंकड़ों से पता चलता है कि इस तरह के रिकॉर्ड प्रत्येक वर्ष बनते हैं। पिछले आठ सालों की तुलना में रूट किलोमीटर के संदर्भ में 2013-14 और 2014-15 के दौरान रेल पटरियों के विद्युतीकरण में बढ़ोतरी सबसे कम रही है।

3) जैविक शौचालय, एक मुख्य उपलब्धि : 2009 से यह एक उपलब्धि रही है।

दावा : जैविक शौचालयों को 2014-15 में रेलवे की प्रमुख उपलब्धि माना जा रहा है।

वास्तविकता : जैविक शौचालयों की सबसे पहले 2009 में स्थापना की गई थी। 30 जून 2014 तक 4,356 यात्री गाड़ियों में 11,777 जैविक शौचालय स्थापित किए गए हैं।

4) मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए शोध कार्य पूरा

दावा : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए जापान से अनुमानित रिपोर्ट प्राप्त हुई।

वास्तविकता : संसदीय आंकड़ों से पता चला है कि इस दिशा में 2002 से 2015 के दौरान अनुमानित शोध किया गया है।

5) रेलवे हेल्पलाइन शुरू की गई : इस हेल्पलाइन का इस्तेमाल संप्रग सरकार के सत्ता से बाहर होने से पहले ही शुरू हो गया था।

दावा : यात्रियों के लिए सुरक्षा हेल्पलाइन शुरू

वास्तविकता : इस योजना को संप्रग सरकार का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले 2010-11 में मंजूरी मिली थी। इसके तहत सतही कार्यो को पूरा करना, नोडल रेलवे क्षेत्र को अंतिम रूप देने, एजेंसी को क्रियान्वित करने, बजट (5.2 करोड़ रुपये) और दूरसंचार मंत्रालय के साथ समझौता किया गया।

6) 108 आदर्श स्टेशन : 2009 से प्रचलन में

दावा : आदर्श स्टेशन योजना के तहत 108 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार किया गया।

वास्तविकता : यह एक नियमित प्रक्रिया है। 2009 में आदर्श स्टेशन योजना की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ जल मुहैया कराना, शौचालय, सेवाएं देना, प्रतीक्षालय, शयन कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराना है।

7) मेघालय में रेल पटरी बिछाना : पिछले 19 सालों से इस पर कार्य चल रहा है।

दावा : लुमडिंग-सिल्चर ब्रॉड गेज का उद्घाटन किया गया। इसके बाद मेघालय में भी रेल की शुरुआत हो गई।

वास्तविकता : लुमडिंग-सिल्चर खंड में अमान परिवर्तन का कार्य 1996-97 में ही शुरू हो गया था। इस लाइन को जारी रखने के लिए राशि का बंदोबस्त नहीं था और कानून एवं व्यवस्था संबंधी समस्याओं की वजह से इसमें देरी हो गई।

8) पूर्वी डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर के लिए विश्व बैंक ऋण : इसे पिछली सरकार ने मंजूरी दी थी।

दावा : पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट (ईडीएफ) के लिए विश्व बैंक से 1.1 अरब डॉलर ऋण का समझौता हुआ।

वास्तविकता : विश्व बैंक से ईडीएफ कॉरीडोर-2 के लिए 1.1 अरब डॉलर के ऋण के लिए मोदी सरकार के कार्यकाल से पहले ही 22 अप्रैल 2014 में मंजूरी मिल गई थी।

Continue Reading

नेशनल

आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा- राहुल ने खाई थी कसम, सरकार बनी तो पलट देंगे राम मंदिर का फैसला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने राधिका खेड़ा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राष्ट्रभक्त होगा…रामभक्त होगा और सनातन को मानेगा वह कांग्रेस में नहीं रह सकता है। 4 जून आते-आते कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि जो देश की बात करेगा वो इस पार्टी में नहीं रह सकेगा। जो कांग्रेस के गीत गाएगा वहीं कांग्रेस में रहेगा।

इतना ही नहीं उन्होंने तो यहाँ तक दावा कर दिया कि राहुल गांधी ने कसम खाई थी कि अगर कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाती है तो वह सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर फैसले को पलट देंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने करीबी नेताओं के साथ बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए एक ‘सुपरपावर कमीशन’ बनाने की बात कही थी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ”मैंने कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय बिताया है और जब राम मंदिर का फैसला आया, तो अमेरिका में अपने शुभचिंतकों से सलाह लेने के बाद राहुल गांधी ने अपने करीबी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वे सुपरपावर कमीशन बनाएंगे। यह कमीशन राम मंदिर के फैसले को उसी तरह पलट देगा जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था।”

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम किसी न किसी बहाने से इस देश को तोड़ना चाहती है। पहले की कांग्रेस और अब की कांग्रेस में काफी फर्क है। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तब उसमें देशभक्त नेता थे। महात्मा गांधी और नेहरू की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया अब वे देश तोड़ने में जुटे हैं। इसलिए ये लोग हर समय गलत बयानबाजी करते हैं।

Continue Reading

Trending