नेशनल
राहुल के बयान पर बीजेपी का वार, शाह बोले- ‘आलू की फैक्ट्री पर ही ध्यान दें वह’
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर ‘दलाली’ वाली उनकी टिप्पणी के लिए पलटवार करते हुए कहा कि इसके साथ उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने राहुल गांधी को इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर बयान देने के बजाय ‘आलू की फैक्ट्री’ से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने को कहा।
राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीति करने का आरोप लगाया था और तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ‘जवानों के खून की दलाली’ कर रहे हैं। अगले दिन भाजपा अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर अपनी बौखलाहट मीडिया के सामने प्रकट की। अमित शाह ने राहुल की दलाली वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण मांगा।
राहुल पर बरसते हुए शाह ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस उपाध्यक्ष 28 सितंबर की रात किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसी क्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया।
भाजपा अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, जवानों के खून की ‘दलाली’ शब्द का इस्तेमाल कर राहुल गांधी ने सभी सीमाएं लांघ दीं। उनकी टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, मैं उनके बयान की कड़ी निंदा करता हूं। यह न केवल हमारे बहादुर जवानों व शहीदों का, बल्कि पूरे देश का अपमान है।
शाह ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें लगता है कि हमारे जवानों का खून ऐसी चीज है, जिसकी ‘दलाली’ की जा सकती है। यह न केवल हमारे बहादुर जवानों व शहीदों का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। शाह ने कांग्रेस व संप्रग के कई घोटालों की ओर इशारा करते हुए कहा, बोफोर्स से एम्ब्रेयर, कोयला से 2जी स्पेक्ट्रम। दलाली में आखिर कौन शामिल रहा है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक पर सबसे पहले केजरीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने इसके सबूत मांगे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया गया और लोगों ने उन्हें पाकिस्तान समर्थक तक कह दिया।
उन्होंने कहा, भाजपा की तरफ से हम इस तरह के प्रयास की निंदा करते हैं और जिन्होंने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने सेना व शहीदों का अपमान किया है। शाह ने जोर देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक सेना की उपलब्धि है और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति है।
यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर क्या वह इसे चुनावी मुद्दा बनाएंगे, शाह ने कहा, इसे उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। लेकिन हम इस मुद्दे को लोगों तक ले जाएंगे, क्योंकि यह प्रत्येक राजनीतिक पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह सशस्त्र सेना के आत्मविश्वास को बढ़ावा दे।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के ‘उत्साह’ पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने की भी उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर हमारे किसी भी शीर्ष नेता ने कोई बयान नहीं दिया है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुछ टिप्पणियां की होंगी, लेकिन ऐसा उन्होंने उत्साह की वजह से किया। सवाल यह है कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस को गर्व क्यों नहीं है। वे क्यों इसे लेकर खुशी जाहिर नहीं कर रहे हैं?
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यदि कांग्रेस को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के गौरवान्वित होने पर ऐतराज है, तब मुझे लगता है कि उनकी मानसिकता में ही कोई गड़बड़ी है।
नेशनल
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”
प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।
-
आध्यात्म5 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल1 day ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल1 day ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल1 day ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल1 day ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- अमेठी से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं