Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल गैर जिम्मेदाराना तरीके से पेश आ रहे : तोमर

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिंसा उकसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राज्य का दौरा करने के फैसले को ‘गैर जिम्मेदाराना हरकत’ करार दिया। मंदसौर में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई है। तोमर ने एनडीटीवी से कहा, जो ताकतें साजिश रच रही हैं, वे मध्य प्रदेश को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहतीं। साजिश रचने वाली ताकतें नहीं चाहतीं कि किसान खुशहाल हों। यह आज साबित हो गया, जब हमने राहुल गांधी को मंदसौर का दौरा करने का प्रयास करते देखा। इस तरह की परिस्थिति में राहुल गैर जिम्मेदार तरीके से पेश आ रहे हैं। इसे सही आचरण करार नहीं दिया जा सकता।

मंदसौर में हुई घटना के बारे में सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस घटना में प्रत्यक्ष तौर पर खुद शामिल होकर हिंसा भड़काएगी।

मध्य प्रदेश के निवासी तोमर ने कांग्रेस पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को नीचा दिखाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, कांग्रेस जब सत्ता में थी, तो बैतूल में पुलिस गोलीबारी में कम से कम 30 किसानों की मौत हो गई थी। तब न तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी न राहुल गांधी और न ही पार्टी के किसी नेता ने राज्य का दौरा किया था। आज वे केवल माहौल बिगाड़ने तथा राज्य सरकार को नीचा दिखाने के लिए मध्य प्रदेश जा रहे हैं। भविष्य में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि किसानों को राज्य प्रशासन ने प्रदर्शन न करने के लिए मना लिया था और उन्होंने अपनी सहमति भी जता दी थी।

तोमर ने कहा, लेकिन 5-6 जून को एक साजिश रची गई और किसानों के नाम पर राज्य को हिंसा की आग में झोंक दिया गया।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending