Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

राहुल गांधी को किसानी का ककहरा तक नहीं पता : सांसद मस्त

Published

on

Loading

लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने यहां मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर खेती और किसानी की बातें करते रहते हैं, लेकिन उनको खेती-किसानी का ककहरा तक नहीं पता है। मस्त ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान या खेती के बारे में जो लोग हर जगह पर आंदोलन की बातें करते हैं, उनको खेती-किसानी का ककहरा तक नहीं पता है। ये लोग सिर्फ किताबों में खेती करते हैं।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भी जगह-जगह किसान, खेती और मजदूर की बातें करते रहते हैं। अगर राहुल गांधी ज्वार, धान या फिर गेहूं का पौधा पहचान लें तो वह उनका बड़ा सम्मान करेंगे।

मस्त ने कहा, आजादी के बाद नरेंद्र मोदी की ऐसी पहली सरकार है जिसने हिंदुस्तान के बजट का 52 फीसदी किसानों की योजनाओं में दिया है। जो लोग मध्य प्रदेश और यूपी में किसानों के लिए आंदोलन कर रहे थे, हमने उन लोगों को संवाद के लिए बुलाया। उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। शासन, प्रशासन और समाज मिलकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिजूलखर्ची रोककर किसानों का कर्जा माफ किया। केंद्र तथा प्रदेश की सरकार ने गन्ना किसानों के लिए जो काम किया, उसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले किसानों की खुशहाली के लिए काम हो रहा है। आज तक भेड़पालक किसानों के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा था, मगर मोदी सरकार ने उनकी समृद्धि की योजना बनाई। देशभर में कृषि-ऋषि परंपरा सम्मेलन हो रहा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending