Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक

Published

on

Loading

congress-twitter-account-hackनई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता गुरुवार सुबह हैक कर लिया गया। हैकर्स ने कांग्रेस पार्टी का ट्विटर खाता हैक कर उससे कई अपमानजनक ट्वीट किए।

इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर खाता भी हैक किया गया था। कांग्रेस के ट्विटर को हैक कर कई ट्वीट किए गए हैं। एक ट्वीट में कहा गया है, क्रिसमस स्पेशल के लिए बने रहिए। आपकी पार्टी को रसातल में ले जाने के लिए हमारे पास पर्याप्त सूचनाएं हैं। एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, हर मंदबुद्धि जो यह सोचता है कि हमारे पास राजनीतिक एजेंडा है। नहीं, हमारे पास नहीं है।
एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी निर्दोष हैकर्स के बारे में अपमानजनक बात करने की कोशिश कर रही है। तुम क्या सोचते हो कि तुम कूल हो? एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, याद रखो। हमारी संख्या बहुत अधिक है, हमसे मत भिड़ो।

बता दें कि राहुल गांधी का ट्विटर खाता बुधवार को हैक कर लिया गया था और उससे कई अपमानजक ट्वीट किए गए थे, लेकिन बाद में ये ट्वीट हटा दिए गए। हैकर्स ने राहुल गांधी की प्रोफाइल तस्वीर भी हटा दी और खाते का शीर्षक ‘ऑफिसऑफआरजी’ से बदलकर ‘रिटार्डिड गांधी’ कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि उसे इसमें किसी साजिश का अंदेशा है और यह मौजूदा फासीवादी संस्कृति की अशांत असुरक्षाओं को प्रदर्शित करता है।

पार्टी ने बुधवार को कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट हैक होने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “फासीवादी मानसिकता वालों ने पहले एट द रेट ऑफ ऑफिस ऑफ आरजी (राहुल गांधी) और अब एट द रेट ऑफ आईएनसी इंडिया (कांग्रेस) का ट्विटर अकाउंट हैक किया। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और असहमत होने का अधिकार खतरे में है।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “इस तरह के निरंकुश और असभ्य प्रयास उस असहिष्णु संस्कृति को दर्शाते हैं, जब कोई जवाब न होने पर गालियां दी जाती हैं।”

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी की करुणा और सहिष्णुता के भाव के साथ इस तरह की घृणा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। ‘सबको सम्मति दे भगवान।’

उन्होंने यह भी कहा कि साइबर खतरा मोदी जी के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए।

गौरतलब है कि हैकर्स ने बुधवार को राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर उनकी प्रोफाइल तस्वीर बदल दी थी और अकाउंट का शीर्षक ‘एट द रेट ऑफ ऑफिस ऑफ आरजी’ से बदलकर ‘रिटार्डिड गांधी’ कर दिया था।

कांग्रेस ने कहा कि उसे इसमें किसी ‘साजिश का अंदेशा है और यह मौजूदा फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को प्रदर्शित करता है।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending