Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने सानिया मिर्जा को बधाई दी

Published

on

sania badhai

Loading

बिश्केक/नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लंदन में विंबलडन महिला युगल खिताब जीतने पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि सानिया ने शनिवार को लंदन में आयोजित विंबलडन प्रतियोगिता में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ महिला युगल खिताब पर कब्जा किया। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “आप मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामना स्वीकार करें..विंबलडन जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने पर देश को आप पर गर्व है। पूरा देश आपके परिवार के साथ इस खुशी में शरीक है।” “हम आगे भी आपसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। हमें उम्मीद है कि आप आने वाले दिनों मे भी देश के लिए सम्मान हासिल करेंगी।”

मोदी इस वक्त किरगिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं। उन्होंने एक संदेश में कहा, “सानिया ने अपनी जोड़ीदार के साथ अच्छा खेल दिखाया। हमें आपकी इस सफलता पर बहुत गर्व और खुशी है।” सानिया और मार्टिना ने फाइनल में रूसी बालाओं-एकातेरिना माकारोवा और एलेना वेस्नीना को 5-7, 7-6 (4) और 7-5 से मात दी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending