Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राम रहीम को सजा सुनाने के लिए जेल में लगेगी अदालत, प्लेन से पहुंचेंगे जज

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा कि दोषसिद्ध अपराधी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाने के लिए रोहतक के नजदीक सुनारिया जेल में सीबीआई की विशेष अदालत लगाई जाएगी।

2002 के दुष्कर्म और यौन उत्पीडऩ मामले में सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अदालत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के निर्देशों के अनुसार, “रोहतक के सुनारिया के जिला जेल में सीबीआई अदालत के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, पंचकूला सजा की मात्रा सुनाने के उद्देश्य से सुनवाई करेंगे।”

उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया है कि वह सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह और उनके दो कर्मचारी सदस्यों की रोहतक के लिए सोमवार को हवाई यात्रा की व्यवस्था करे। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा था कि हिरासत में रखे गए धर्मगुरु को सजा की सुनवाई के लिए पंचकूला नहीं लाया जाएगा।

यह कदम डेरा प्रमुख पर दुष्कर्म के दो मामलों में आरोप साबित होने के बाद डेरा समर्थकों द्वारा शुक्रवार को की गई बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद उठाया गया है। सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने डेरा प्रमुख द्वारा दो महिला अनुयायियों के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराते हुए कहा कि 50 वर्षीय धर्मगुरु को 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।

राम रहीम को हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार शाम को हेलीकॉप्टर से रोहतक ले जाया गया। उसे रोहतक से 10 किलोमीटर दूर स्थित सुनारिया जेल में रखा गया है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. एस. संधू ने यहां शनिवार को मीडिया को बताया कि डेरा प्रमुख को सुरक्षा कारणों से पंचकूला अदालत में नहीं लाया जाएगा। पंचकूला शहर में जहां सीबीआई अदालत ने फैसले की घोषणा की थी, शुक्रवार को हजारो डेरा समर्थकों ने उत्पात मचाया और हिंसा की, जिसमें 36 लोग मारे गए, सैंकड़ों घायल हुए और करोड़ों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और आग लगा दी गई।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending