Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राज्यसभा में बोलीं मायावती, पदोन्नति में दलितों को मिले आरक्षण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को दलितों और जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग की। मायावती ने राज्यसभा में अपने भाषण में सवर्णों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी आरक्षण की मांग की।

बसपा अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संविधान पर हुई चर्चा के अंत में काफी बातें कहीं। यह बेहतर रहा होता अगर उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए पदोन्नति में आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण, सवर्णो में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण जैसी समाज के कमजोर तबकों को लाभ पहुंचाने वाली अच्छी योजनाओं का ऐलान किया होता।”

मायावती ने बी.आर.अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों के तहत होने वाली चर्चा में ये बातें कहीं। उन्होंने मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री विदेश में बौद्ध धर्म की महानता का बखान करते हैं। लेकिन, भारत में वह और उनके साथियों का काम इसकी शिक्षा के विपरीत रहता है। भगवान बुद्ध ने मानवता और शांति का उपदेश दिया था। ये ऐसे संदेश हैं जिनकी आज बहुत जरूरत है। मैं सरकार को अंबेडकर के रास्ते पर चलने की सलाह दूंगी। ”

दूसरे दिन चर्चा की शुरुआत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने विपक्ष से 2014 लोकसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करने को कहा। उन्होंने कहा, “हमें जनादेश के प्रति सहिष्णु बनना चाहिए। इसका सम्मान करना चाहिए, मुद्दा यह नहीं हो सकता कि आप इसे पसंद करते हैं या नहीं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending