Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यपाल कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात : नीतीश

Published

on

Loading

पटना, 19 जून (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार कहा कि बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है। उन्होंने राज्यपाल के रूप में बेहतरीन कार्य किए हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद नीतीश ने राजभवन पहुंचकर कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई।

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, बिहार के राज्यपाल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य सरकार के साथ आदर्श रूप से जो संबंध होना चाहिए, वह निभाया है। बिहार के राज्यपाल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना प्रसन्नता की बात है।

नीतीश ने कहा कि राज्यपाल कुछ ही देर में दिल्ली जाने वाले हैं। जद (यू) द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर कोविंद को समर्थन दिए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, यह प्रश्न पूछे जाने का यह मुनासिब समय नहीं है। मैंने महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी ‘फीलिंग’ बता दी है।

इससे पहले, लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाता सम्मेलन में नीतीश ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में सहमति बनाना सत्तापक्ष का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष को एक-दो उम्मीदवारों का नाम तय कर सभी दलों के सामने लाना चाहिए और उनमें एक नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करना चाहिए।

भाजपा ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति उम्मीदवार क्यों नहीं बनाया, इस सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, यह उनको तय करना है।

नीतीश ने बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से संबंधित एक सवाल पर कहा, कथित प्रगतिशील राज्यों की तुलना में बिहार में विधि-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। वैसे, कोई भी सरकार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा देने का दावा नहीं कर सकती। बिहार में अपराध की घटनाएं होती हैं, तब तुरंत कारवाई भी होती है।

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 जुलाई को मतदान होना है। नतीजा 20 जुलाई को घोषित होगा। वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending