Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजीव गांधी के विवादित बयान को ट्वीट कर घिरी कांग्रेस, मचा बवाल

Published

on

राजीव गांधी का विवादित बयान, पश्चिम बंगाल कांग्रेस, 'जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।', पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत, सिख दंगों

Loading

राजीव गांधी का विवादित बयान, पश्चिम बंगाल कांग्रेस, 'जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।', पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत, सिख दंगों

rajiv gandhi

नई। दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के उनके एक विवादित बयान को ट्वीट कर दिया जिस पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विवादित बयान को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी गई। अंग्रेजी में किए गए ट्वीट में राजीव गांधी के उस बयान का जिक्र किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था, ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’ विवाद बढ़ने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

गौरतलब है कि राजीव गांधी की मां और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद भड़के सिख दंगों के संबंध में राजीव ने यह बयान दिया था। इस ट्वीट पर राजनीतिक दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। बीजेपी ने इस ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर लोगों के जख्म को कुरेदने का काम किया है।

बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, ‘कांग्रेस के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट किया गया। 1984 में हुए सिख नरसंहार की पीड़ा लोगों के दिल में आज भी जिंदा है। इस तरह का ट्वीट दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी के नेता कितने संवेदनहीन हैं। पार्टी हाई कमान को जिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगना चाहिए।’

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘इस ट्वीट को तुरंत ही डिलीट कर दिया गया, इसलिए इस पर विवाद बढ़ाने की जरूरत नहीं है। जो लोग इस पर राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यह बहुत भारी पड़ेगी।’ वहीं आम आदमी पार्टी के नेता एच एस फुल्का ने कहा, ‘जिस दंगे में हजारों लोग मारे गए, बेघर हुए उस बयान को ट्वीट करना कांग्रेस की मानसिकता जाहिर करता है। कमलनाथ जैसे लोग पार्टी में बने हैं। दंगों के दोषी सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर सालों तक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे।’

मुख्य समाचार

सपा नेता रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को बताया बेकार, कहा- उसका नक्शा ठीक नहीं

Published

on

Loading

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए। नक्शा ठीक नहीं बना है उसका। वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है।

वहीं उनके बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “इंडी अलायंस का असली सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार है। ये ठीक से बना नहीं है। इसका नक्शा ही खराब है. ये यूजलेस है। देख लीजिए, इसका वास्तु ही खराब है। पहले इन लोगों ने राम भक्तों का विरोध किया. फिर राम भक्ति को पाखंड बताया. फिर राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अब राम मंदिर पर ही हमला कर रहे हैं। केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इससे पहले कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को इवेंट बताते हुए कैसे उसका बहिष्कार किया।

राम मंदिर को लटकाना, अटकाना, भटकाना ये कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया है। वहीं, आरजेडी ने कहा कि राम मंदिर गुलामी की निशानी है. रामचरित मानस पर इन लोगों ने हमला किया और अब ये लोग किस तरह से राम मंदिर पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं. करोड़ों राम भक्तों ने किस तरह से सैकड़ों वर्षों तक इंतजार किया, तब जाकर राम मंदिर बना, लेकिन आज वो कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा , “क्या किसी और धर्म स्थल के बारे में वो ऐसा बोलेंगे। कतई नहीं बोला जा सकता और ना ही बोला जाना चाहिए, लेकिन केवल हिंदुओं को गाली देना इनका काम है ताकि वोट बैंक की थाली सजी रहे। कभी राहुल गांधी कहते हैं कि मैं शक्ति का विरोध कर रहा हूं। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन एक बीमारी है. खरगे जी ने कहा कि राम बनाम शिव करना है। ये आए दिन हिंदू धर्म के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते रहते हैं और अब कहा जा जा रहा है कि राम मंदिर ही बेकार है, उसका ढांचा ही ठीक नहीं है।

 

Continue Reading

Trending