Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजस्थान निकाय चुनावों में भाजपा की जीत

Published

on

Loading

 जयपुर| राजस्थान में 22 नवंबर को हुए राज्य के 46 निकायों के लिए हुए चुनावों में राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 निकायों पर कब्जा जमा लिया है। छह नगर निगमों में से भाजपा ने पांच पर जीत हासिल की, जबकि भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को पीछे छोड़ दिया है। जयपुर नगर निगम में 91 वार्डो में 64 पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस केवल 18 वार्डो पर ही जीत दर्ज कर पाई, जबकि नौ वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

इसी तरह जोधपुर में 15 साल बाद भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां के 65 वार्डो में से 39 पर भाजपा के उम्मीदवारों को विजेता घोषित कर दिया गया, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 19 वार्ड आए। उदयपुर में भाजपा ने लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है। यहां पर कांग्रेस 55 में से मात्र तीन वार्डो पर ही जीत दर्ज कर पाई है, जबकि 49 भाजपा के खाते में गए हैं। कोटा नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशियों ने 65 वार्डो में से 53 पर जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस केवल छह सीटें ही जीत पाई। बीकानेर में स्थिति कुछ अलग नहीं है। यहां भाजपा के उम्मीदवार ने 60 वार्डो में से 35 पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 16 वार्ड ही आए।

हालांकि भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार ने 20, भाजपा ने 18 और कांग्रेस ने 11 वार्डो में जीत दर्ज की। बाकी बचे 40 नगरपालिका परिषदों और नगरपालिकाओं में 22 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। नौ निकायों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, जहां पर सत्ता में आने के लिए इसे निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन लेना होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बयान में कहा, “निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के लिए मैं लोगों को और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देती हूं।”

कांग्रेस को केवल चार निकायों में बहुमत मिला है, जिनमें से टोंक और बाड़मेर में यह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हम जनादेश का स्वागत करते हैं और अपनी हार स्वीकारते हैं। हम परिणामों का आंकलन करेंगे और अगले कुछ महीनों में होने वाले पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending