Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजपक्षे का समर्थन करने के विरोध में सलमान के खिलाफ प्रदर्शन

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन करने के विरोध में कुछ तमिल नागरिकों ने रविवार को यहां सलमान के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सलमान श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में हाल ही में राजपक्षे के समर्थन में प्रचार करने गए थे, जिससे कुछ तमिल लोग सलमान से नाराज हैं।

रविवार सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण सलमाल के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया, “हां, आज (रविवार) विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मी सलमान के घर की सुरक्षा के लिए मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।” सलमान, ‘किक’ फिल्म की सहअभिनेत्री और पूर्व श्रीलंकन ब्यूटी क्वीन, जैकलीन फर्नाडीज के साथ श्रीलंका गए थे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending