Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

Published

on

राजद

Loading

राजद भागलपुर| बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और नवगछिया के नगर पंचायत के वार्ड पार्षद विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल, हमलावर फरार है।

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद और रसलपुर निवासी बिनोद यादव की सुबह रसलपुर रेल ढाला के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों की संख्या छह बताई जा रही है। ये अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

इधर, राजद के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने बताया कि मृतक पार्टी का सक्रिय सदस्य था।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending