Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रहमान पर बने वृत्तचित्र की व्हाइट हाउस में स्क्रीनिंग

Published

on

मुंबई,दोहरे ऑस्कार पुरस्कार विजेता,संगीतकार ए.आर.रहमान,जय हो,विशेष स्क्रीनिंग,व्हाइट हाउस

Loading

मुंबई | दोहरे ऑस्कार पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने अपने कार्यो पर बने एक वृत्तचित्र ‘जय हो’ की विशेष स्क्रीनिंग के जरिए व्हाइट हाउस के अंदर जाने का रास्ता ढूंढ ही लिया। इस 60 मिनट के वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग शुक्रवार को हुई। रहमान के ‘ओ री छोरी’ और ‘तुम तक’ जैसे गाने इस खास पल का हिस्सा थे।

रहमान ने शुक्रवार रात को ट्विटर पर लिखा, “वृत्तचित्र ‘जय हो’ की स्क्रीनिंग के लिए व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए रास्ते में हूं।” उमेश अग्रवाल द्वारा निर्देशित इस वृत्तचित्र में रहमान के दो दशकों के करियर की उपलब्धियां दिखाई गई हैं। ‘टाइम’ पत्रिका द्वारा दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माने गए रहमान ने दुनियाभर की 120 से ज्यादा फिल्मों को संगीत दिया है। रहमान ने 2009 में ‘स्लमडॉग मिलियनेर’ में संगीत के लिए बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग-दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending