Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यौन शोषण के आरोपी दिल्ली के पूर्व मंत्री को जमानत मिली

Published

on

Loading

sandeep kumar aap mlaनई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को जमानत दे दी। कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत देते हुए विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने कुमार को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही मूल्य की जमानत राशि जमा करने के निर्देश दिए। कुमार को अदालत में अपना पासपोर्ट भी जमा करने का आदेश दिया गया।

कुमार को गवाहों के प्रभावित नहीं करने और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने की भी हिदायत दी गई। अदालत ने कुमार को मामले की जांच में सहयोग करने और जब कभी पुलिस को जरूरत हो तो जांच में शामिल होने का भी निर्देश दिया। अपनी जमानत याचिका में कुमार ने कहा कि वह करीब दो महीने तक हिरासत में रहे, फिर भी मामले में जांच अभी अधूरी है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से उनका व्यवहार अच्छा रहा और उन्होंने खुद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। दिल्ली पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया था। पुलिस ने अदालत से कहा कि यदि उन्हें जमानत दी गई तो वे गवाहों और साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।

कुमार को उत्तरी दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस थाने में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। महिला, कुमार के साथ सेक्स वीडियो में दिखी थी।

कुमार पर भारतीय दंड संहिता के धारा 376 (दुष्कर्म करने) और 328 (जहर देकर मारने) के तहत मामला दर्ज किया गया। आप विधायक पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67-ए (यौन सामग्री के प्रकाशन या इलेक्ट्रॉनिक रूप में संचरण) और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका कुमार ने सुल्तानपुरी इलाके के अपने कार्यालय पर यौन शोषण किया, जहां वह राशन कार्ड बनवाने के लिए गई थी। पूर्व समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। मामले के प्रकाश में आने के बाद संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी सरकार से बर्खास्त कर दिया गया था।

नेशनल

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई। मतदाता अपने मत का प्रयोग शाम 6 बजे तक कर पाएंगे। पांचवें चरण में कुल 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 82 महिला प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं. पांचवें चरण में 9 करोड़ वोटर अपना सांसद चुनेंगे। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंक्षी ब्रजेश पाठक भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के एक मददान केंद्र पर वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे विकसित भारत के संकल्प के लिए आएं. हम अमेठी और रायबरेली सहित राज्य की सभी 80 सीटें जीत रहे हैं।

बता दें कि लखनऊ सीट पर बीजेपी 1991 से लगातार जीत रही है। यहां से अटल बिहारी वाजपेयी 5 बार सांसद रहे। इसके अलावा विजयलक्ष्मी पंडित, शीला कौल भी सांसद रहीं. इस सीट से 1977 में हेमवती नंदन बहुगुणा चुनाव जीते. 2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने लखनऊ से जीत हासिल की। वे इस बार भी मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री और मुंबई नॉर्थ से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल मुंबई के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उधर, रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी वोट डाला। उधर, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी परिवार के साथ मुंबई में वोट डालने पहुंचे।

Continue Reading

Trending