Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

योगी का बंड़ा बयान, कहा बीजेपी जीती तो पक्का बनेगा राम मंदिर

Published

on

Loading

भाजपा, योगी आदित्यिनाथ, विधानसभा चुनाव, राम मंदिर

Yogi Adityanath

बलरामपुर। भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्‍यनाथ ने आखिरकार राममंदिर को लेकर बड़ा बयान दे ही दिया। अब तक राम मंदिर को चुनावी मुद्दे से अलग रखने वाली भारतीय जनता पार्टी की ओर से ये एलान कर दिया गया है कि सूबे में सरकार बनते ही अयोध्‍या में भव्‍य श्रीराम मंदिर का निर्माण जरूर होगा।

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि अगर यूपी में सपा-कांग्रेस या बसपा की सरकार बनती है तो यहां कर्बला और कब्रिस्‍तान ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी की 22 करोड़ की आबादी जलालत झेलती है। जिस जिस धरती ने अटल जी जैसा प्रधानमंत्री और नानाजी देशमुख जैसा समाजसेवक दिया है, वह धरती बदहाली झेल रही है।

योगी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव राष्ट्र के निर्माण का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बनती है तो पशु तस्करी रुकेगी, अवैध बूचड़खाने बन्द होंगे। उन्होंने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि विकास देखना है तो मोदी सरकार के कार्य को देखिए।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending