Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

योगी का एक और मास्टर स्ट्रोक, बदलेगा पूर्व अखिलेश सरकार का महत्वपूर्ण फैसला

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी की पूर्व सपा सरकार की योजनाओं पर योगी सरकार का वार लगातार जारी है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार अल्पसंख्यक कोटे को खत्म करने की तैयारी कर रही है।

यूपी सरकार के समाज कल्याण विभाग की तमाम योजनाओं में अल्पसंख्यकों को दिया जाने वाला २० प्रतिशत कोटा खत्म होगा। सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार सपा की अल्पसंख्यक कोटा वाली योजना को रद्द करने जा रही है हालांकि इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

एसपी सरकार की कैबिनेट ने शुरुआती साल में ही ८५ योजनाओं में २० प्रतिशत कोटे को मंजूरी दी थी। इसके लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई थी। फिलहाल योगी सरकार ने इसे हटाने का मन बना लिया है।

मौजूदा समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने इस कोटे को खत्म करने की सहमति दे दी है। उन्होंने कहा, ‘योजनाओं में कोटा देना उचित नहीं है। हम इसे समाप्त करने के पक्षधर हैं। योजनाओं से बिना भेदभाव के सभी का विकास होना चाहिए।’

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पूर्व सपा सरकार की कई योजनाओं को खत्म किया जा चुका है। योगी सरकार अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड बंद कर चुकी है। साथ ही समाजवादी पेंशन योजना पर रोक के साथ पोषण मिशन कमेटी भी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा जिन योजनाओं पर समाजवादी शब्द था, उसे भी हटाकर मुख्यमंत्री लिखा गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending