Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में आएगा रामराज, नई ताकत से अपराधियों को कमर तोड़ेगी योगी सरकार

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में अपराधी और माफियाओं पर लगाम कसने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब नया कानून ला रही है। राज्य सरकार मकोका की तर्ज पर अब यूपीकोका (उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम) ला सकती है, इसे जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जा सकता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध पर लगाम कसने की मुख्मंत्री इस कोशिश के नतीजे अच्छे हो सकते हैं। इस कानून की मदद से सरकार प्रदेश में होने वाले संगठित अपराधों पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है, जिससे अपराधियों की कमर टूट जाएगी।

इस कानून के तहत अपराधियों को कड़ी सजा और आसानी से जमानत ना मिलने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस कानून के लागू होने के बाद राज्य में कानून का राज चल सकेगा।

बता दें कि यूपीकोका का कानून प्रदेश के लिए नया नहीं है। बसपा सरकार के दौरान भी इस कानून को अमली जामा पहनाने की पूरी तैयारी थी, मगर उस वक्त यह कानून नहीं बन सका था लेकिन अब योगी सरकार नए बदलाव के साथ इस कानून को लाने पर विचार कर रही है।

राज्य सरकार इससे जुड़ा बिल दोनों सदनों में पेश कर सकती है। दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद उसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending