Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी कैबिनेट का होगा छठा विस्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में 31 अक्टूबर को होने वाले कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल में खाफी कुछ चौकाने वाला हो सकता है। इसमें जहाँ कुछ युवाओं को प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं जिनमे महिलाओं को भी तरजीह दी जा सकती है। आइये हम आपको बताते हैं की किसको मिल सकता है प्रमोशन और कौन नए चेहरे हो सकते हैं शामिल।

इनको मिल सकता है प्रमोशन

अभिषेक मिश्रा :

व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास में राज्यमंत्री हैं। अभिषेक मिश्रा सीएम अखिलेश यादव के बेहद करीबी सीएम के साथ हर विदेश दौरे पर होते हैं साथ महत्वपूर्ण मामलों में ली जाती है राय।

नितिन अग्रवाल :

स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। मुलायम के करीबी पार्टी के महासचिव नरेश अग्रवाल के बेटे।

अरविंद सिंह गोप :

स्वतंत्र प्रभार मंत्री।अखिलेश और मुलायम के करीबी। साफ़ सुथरी छवि के नेता।

यासर शाह :

बिजली विभाग के राज्य मंत्री।  मुलायम के करीबी  वकार अहमद शाह के बेटे। हाल ही में पिता की तबियत खराब होने की वजह से हुई मौत से बड़ी दावेदारी।

हम आपको बताते हैं की किन चेहरों को मिल सकता है मौक़ा। इनमे ऐसे कई चेहरे हैं जो की युवा हैं।

इनको मिल सकता है मौका—–

आशु मालिक —

दादरी कांड में मीडिएटर की भूमिका निभाई और साथ ही सरकार की फजीहत होने से रोका था। लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद, पश्चिमी यूपी में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

अशोक बाजपेयी–

सपा से एमएलसी। ईमानदार चेहरों में शामिल हैं। कभी दलबदल नहीं किया है।  लोकसभा चुनावों में लखनऊ सीट से एक साल तैयारी के बावजूद मुलायम के कहने पर अपनी दावेदारी छोड़ी थी।

शादाब फातिमा—

शिवपाल यादव की बेहद करीबी। मुस्लिम महिला विधायकों होने के नाते मंत्रीमंडल में मिल सकता है स्थान।

एसआरएस यादव—

मुलायम सिंह यादव के परिवार के करीबी। संगठन मजबूत करने  में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

फिलहाल सपा के राजनैतिक गलियारों में इनके नामों का बाज़ार गर्म चल रहा है। लेकिन सूत्रों की माने तो कई और भी ऐसे चेहरे हैं जो की पार्टी और यादव परिवार में खासी मजबूत पकड़ रखते हैं। हालांकि क्या होगा और कौन किस कुर्सी पर बैठेगा ये तो आने वाला कल ही तय करेगा।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending