Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी नहीं रहे

Published

on

Loading

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। 81 वर्षीय जोशी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया है। जोशी का जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू नामक गांव में 27 मार्च 1936 को हुआ था। उन्होंने 28 जुलाई, 2009 को यूपी के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। जोशी ने दूसरी बार 7 मार्च, 2014 को प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। वह दिल्ली के उपराज्यपाल और मेघालय तथा उत्तराखंड के राज्यपाल भी रहे थे।

पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी के निधन पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश के गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जोशी एक अत्यंत सौम्य, सरल और विद्वान राज्यपाल थे। उन्होंने अपने अनुभव से उत्तर प्रदेश का समय-समय पर मार्गदर्शन किया।

नाईक ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके पास 2014 में जब राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार था, तो बी.एल. जोशी उनसे भेंट करने राजभवन राजस्थान आए थे। नाईक ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रेषित की है।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जोशी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Continue Reading

प्रादेशिक

गाजियाबाद में बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग बेहद भीषण थी और कुछ पलों में ही आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया। दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा था इसी दौरान कार में ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उसने पहले से कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली में दिन में 2 बजे चिरंजीव विहार के सामने हापुड़ रोड पर कार में आग की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली का एक फायर टेंडर यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी से आग की लपटें काफी तेज हैं और आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी है। फायर यूनिट ने शीघ्रता से होजलाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया। जानकारी के मुताबिक यह महिंद्रा कंपनी की केयूवी कार थी। गाड़ी डीजल की थी। गाड़ी के मालिक का नाम परवेज आलम है। वो गाड़ी से डासना की तरफ जा रहे थे।

Continue Reading

Trending