Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहूदी किशोरों की हत्या में हमास सदस्य दोषी

Published

on

Loading

जेरूसलम| इजरायल की सैन्य अदालत ने पश्चिमी तट से जून महीने में तीन यहूदी किशोरों के अपहरण और हत्या की साजिश के मामले में बुधवार को हमास के सदस्य हुसाम हसन कावास्मी को दोषी ठहराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कवास्मी को जुलाई महीने में हत्यारों को उकसाने और उनकी मदद करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने हमलावरों को आर्थिक मदद देने की बात कबूल कर ली थी और सितंबर में उसके खिलाफ मुकदमा शुरू किया गया।

मवार कवास्मे और अमर अबु आइसा ने 12 जून को 16 वर्षीय तीन किशोरों को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। हमास के ये दोनों सदस्य उसी महीने हेब्रॉन के नजदीक इजरायली कार्रवाई में मारे गए थे।

किशोरों का शव उन्हें अगवा किए जाने के कुछ सप्ताह बाद हेब्रॉन के नजदीक कब्रिस्तान में मिला था।

इस घटना के बाद पूर्वी जेरूसलम में यहूदी चरमपंथियों ने फिलिस्तीनी किशोरों की हत्या शुरू कर दी थी और शहर के अरब इलाके में एक महीने तक दंगे हुए थे।

इजरायल ने अपहृत किशोरों की तलाश में पश्चिमी तट पर हमास के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जो अंतत: युद्ध में तब्दील हो गया। इजरायल और हमास के बीच यह युद्ध करीब 50 दिन तक चला था, जिसमें करीब 2,000 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending