Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इजरायल ने किया सुशांत को याद, कहा- आप हमारे सच्चे दोस्त थे

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने जिस तरह दुनिया को अलविदा कहा उससे हर कोई सदमें में है। खासकर उनके फैंस को सुशांत के इस तरह दुनिया से चले जाने से गहरा झटका लगा है। सुशांत की मौत के बाद इजरायल ने भी दुःख जताया है।

इजरायल ने सुशांत को अपना सबसे सच्चा दोस्त बताया है। इजरायल की तरफ से विदेश मंत्रालय के जनरल और डिप्टी डायरेक्टर Gilad Cohen ने एक्टर की याद में एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है। वो ट्वीट कर लिखते हैं- मैं सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। वो इजरायल के सच्चे दोस्त थे। आपकी बहुत याद आएगी. जब वो इजरायल आए थे, तब कुछ ऐसा हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्म ड्राइव का एक गाना इजरायल में शूट किया था। मखना गाने के वक्त ड्राइव की कास्ट इजरायल में मौजूद थी. उसी गाने का लिंक भी इजरायल ने इस ट्वीट में शेयर किया है। इस समय सोशल मीडिया पर ये ट्वीट भी वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending