Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन में अलकायदा का हमला, 20 की मौत

Published

on

साना,यमन,दक्षिणी,अलकायदा,राष्ट्रपति-अब्द-रब्बू,आईएस,राजधानी

Loading

साना | यमन के दक्षिणी प्रांत लाहज में शुक्रवार शाम सरकारी संस्थानों पर अलकायदा के आतंकवादियों के हमले में 20 सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक सैन्य अधिकारी ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सैन्य अधिकारी ने बताया, “अलकायदा से जुड़े संदिग्ध बंदूकधारियों ने लाहज प्रांत की राजधानी हौता शहर में सरकारी परिसर और खुफिया कार्यालय पर एक साथ हमले किए, जिनमें लगभग 20 सैनिकों की मौत हो गई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।” अधिकारी ने बताया कि हमले में बहुत से सैनिक घायल भी हुए। इसके साथ ही हमलावरों ने कुछ अधिकारियों का अपहरण भी कर लिया। हमलावरों ने शहर के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास जांच चौकियां बनाकर शहर को पूरी तरह कब्जे में लेने की कोशिश की।

यमन में शिया हौती समूह द्वारा राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी का समर्थन करने वाली सेना एवं जनजातीय मिलिशिया का विरोध शुरू करने के बाद से सुरक्षा बदहाल हुई है। शुक्रवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक ऑनलाइन बयान में राजधानी साना और सादा प्रांत में हुए तीन बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 137 लोग मारे एग थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending