Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार 200 बांग्लादेशियों को स्वदेश भेजेगा

Published

on

Loading

यंगून| म्यांमार और बांग्लादेश के बीच हुए एक समझौते के तहत म्यांमार के अधिकारी म्यांमार नौसेना द्वारा बचाए गए 200 बांग्लोदेशी नौका प्रवासियों को स्वदेश भेजेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 208 में से 200 प्रवासियों को रखिने राज्य के मॉन्गताव में अले थैंकयाव गांव के राहत शिविरों में रखा गया है। जहां जांच-पड़ताल में पता चला है कि वे उत्तरी ढाका, चिटगांव और कॉक्स बाजार के रहने वाले हैं, जो नौकरियों के लिए थाईलैंड और मलेशिया जा रहे थे।

दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने इन प्रवासियों को स्वदेश भेजने की तैयारी कर ली है। प्रवासियों में से आठ अन्य राखिने राज्य से मिले बंगाली हैं।

म्यांमार के जलक्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान यहां की नौसेना को 21 मई को मॉन्गताव के पश्चिमी तट पर दो संदिग्ध मत्स्य नौकाएं दिखी थी, जिसमें 208 लोग सवार थे।

म्यांमार सरकार द्वारा की गई जांच में पता चला कि नौका में सवार कुछ लोग मानव तस्करी के शिकार थे। अवैध नौकरी दलालों ने उन्हें थाईलैंड, मलेशिया में नौकरी का प्रस्ताव दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending