Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोसुल में 15 इराकी सैनिकों के सिर कलम

Published

on

Loading

isisexecutionमोसुल | आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने मध्य मोसुल में लोगों के बीच 15 इराकी सैनिकों का सिर कलम कर दिया। निनेवेह मीडिया केंद्र के प्रमुख रफत अल-जरारी ने कहा कि मंगलवार को हुए इस क्रूरतम कांड के हजारों लोग गवाह रहे।

पिछले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मोसुल में संघर्षो के बाद इन सैनिकों को कैद कर लिया गया था।

स्थानीय समाचार वेबसाइट एरा न्यूज के मुताबिक, इस घटना के बावजूद इराकी सुरक्षाबल मोसुल के पूर्वी भागों की ओर बढ़ना जारी रखे हुए हैं।

शिया लड़ाकों और कुर्दिश बलों द्वारा सीरिया की ओर जाने वाले मुख्य पश्चिमी आपूर्ति मार्ग को बाधित करने के बाद मोसुल में आईएस के कब्जे वाले क्षेत्रों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

गौरतलब है कि इराकी सेना, कुर्दिश सैन्य बल और शिया विद्रोहियों ने 17 अक्टूबर से मोसुल से आईएस के खात्मे के लिए अमेरिका समर्थित संयुक्त अभियान शुरू किया हुआ है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending