Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मोदी ने सेशेल्स को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच खास संबंध हैं। मोदी ने कहा, “सेशेल्स के मेरे प्यार भाइयों और बहनों। मैं आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत और सेशेल्स के बीच एक विशेष संबंध है। हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स एक महत्वपूर्ण और बहुमूल्य भागीदार है।”

मोदी ने कहा, “मैं मार्च महीने में आपके देश के अपने दौरे को याद करता हूं, जिसमें हमने व्यापक क्षेत्रों में अपने सहयोग को प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई थी। मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले वर्षो में हमारे संबंध अधिक मजबूत होंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending