Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी ने शियान में संग्रहालय, बौद्ध मंदिर का दौरा किया

Published

on

modi_in_China-temple

Loading

शियान (चीन)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चीन के शांक्सी प्रांत की राजधानी और ऐतिहासिक शहर शियान से चीन के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की। टेराकोटा वॉरिअर्स म्यूजियम का दौरा करने के बाद वह प्राचीन बौद्ध मंदिर दा सिंगशान गए। मोदी चीन के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में टेराकोटा वारियर्स म्यूजियम गए, जहां चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग की सेना को दर्शाने वाली मूर्तियां रखी हैं। इस संग्रहालय में 8,000 से अधिक योद्धाओं की आदमकद प्रतिमाएं हैं।

मोदी करीब एक घंटे तक संग्रहालय में रहे और इस दौरान उन्होंने गाइड की बातें ध्यान से सुनीं। संयुक्त राष्ट्र विश्व धरोहर की सूची में शामिल इस संग्रहालय परिसर में किन की कब्र भी है। इस संग्रहालय का निर्माण ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में किया गया था। मोदी ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “टेराकोटा की सैन्य प्रतिमाएं वैश्विक विरासत हैं। ये चीन की सभ्यतागत उपलब्धियों की गवाह हैं। मैं इसकी असाधारण देखभाल से बहुत प्रभावित हूं, जिससे अनमोल विरासत संरक्षित है।”

दा सिंगशान मंदिर में मोदी भगवान बुद्ध की विशाल स्वर्ण मूर्तियों के सामने हाथ जोड़ कर खड़े हो गए और भगवे वस्त्र में वहां मौजूद बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्रोच्चार किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री की मौजूदगी में दा सिंगशान के भव्य हॉल में सूत्र का सस्वर पाठ।” यह मंदिर दक्षिणी शियान में है। इस मंदिर का निर्माण मूल रूप से जीन वंश ने करवाया था, जिसका बाद में सुई वंश ने विस्तार कराया था। लगभग 582 में पुनर्निर्माण के बाद इस मंदिर को दा सिंगशान मंदिर कहा जाने लगा।

बाद में मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “चीन के शियान से हैलो। आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ, इसके बाद टेराकोटा वारियर्स म्यूजियक का दौरा किया।” उन्होंने आगे लिखा, “दा सिंगशान मंदिर खूबसूरत है। मंदिर के बहुत से हॉल का दौरा किया और बौद्ध भिक्षुओं से बातचीत की।” यहां से उपहारस्वरूप मिली भगवान बुद्ध की छोटी सी मूर्ति की तस्वीर दिखाते हुए मोदी ने लिखा, “इसे हमेशा संजोकर रखूंगा।”

मोदी ने अपने प्रति चीनी लोगों का उत्साह देख कर कहा लिखा कि मैं चीन के लोगों का उत्साह देखकर बहुत खुश हूं। लोगों से लोगों का संबंध हमेशा खास होता है। शियान, शांक्सी प्रांत की राजधानी और प्रधानमंत्री शी जिनपिंग का गृहनगर है। शियान के साथ चीनी यात्री और मशहूर बौद्ध विद्वान ह्वेन सांग का नाम भी जुड़ा है, जिन्होंने 629 से 645 के दौरान भारत की यात्रा की थी। मोदी और शी शाम को बैठक करेंगे। सुबह यहां पहुंचने के बाद हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending