Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जा रहे अलग-अलग त्योहारों पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह भारत की विविधता का जश्न है, जिस पर हमें गर्व है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “मैं आज देशभर में मनाए जा रहे विभिन्न त्योहारों पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने लिखा, “आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।”

मोदी ने कहा, “देशभर में त्योहार का जोश हर्षित करने वाला है। यह भारत की विविधता का जश्न है, जिस पर हमें गर्व है।”

14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति, असम में बिहू, तमिलनाडु में पोगल, गुजरात में उत्तरायण, आंध्र प्रदेश में भोगी मनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री ने सभी त्योहारों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने गुजरात के लोगों को अपने संदेश में लिखा, “उत्तरायण की शुभकामनाएं। आसमान रंगबिरंगे पतंगों से भरा हुआ है, जिसे देखना सुखद है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएं।”

पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु की जनता को पोंगल की शुभकामनाएं। परिश्रमी किसानों के लिए अच्छे फसल के मौसम की कामना करता हूं। यह आपकी जिंदगी में और समृद्धि लाए।”

उन्होंने भोगी पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा यह खास दिन लोगों की जिंदगी में खुशी लाए और आने वाले दिन को रौशन और बेहतर बनाए।

प्रधानमंत्री ने बिहू पर असम की जनता को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “माघ बिहू के शुभ अवसर पर मैं असम की जनता को शुभकामनाएं देता हूं। इस त्योहार पर लोगों को खुशियां और अच्छी सेहत मिले।”

मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त असमी, गुजराती, तमिल, तेलुगू भाषा में भी दिए।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending